Monsoon Care Tips for Portulaca Plants: मानसून में पोर्टुलाका के पौधे की देखभाल के तरीके

मानसून का मौसम पौधों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इस दौरान बारिश के बाद चारों ओर हरियाली बढ़ जाती है, जिससे घर का बगीचा और भी सुंदर दिखने लगता है। यदि आप
मानसून का मौसम पौधों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इस दौरान बारिश के बाद चारों ओर हरियाली बढ़ जाती है, जिससे घर का बगीचा और भी सुंदर दिखने लगता है। यदि आपके घर की बालकनी, टेरेस या आंगन में पोर्टुलाका का पौधा है, तो इस बारिश के मौसम में इसकी देखभाल करना आवश्यक है। पोर्टुलाका एक रंग-बिरंगे फूलों वाला खूबसूरत पौधा है, जिसे लोग अपने घरों में लगाना पसंद करते हैं। हालांकि, लगातार बारिश के कारण यह पौधा भी प्रभावित हो सकता है।
यदि आप मानसून में अपने पोर्टुलाका के पौधे को हरा-भरा और फूलों से भरा देखना चाहते हैं, तो कुछ सरल तरीकों से इसकी देखभाल कर सकते हैं। सबसे पहले, पौधे की ग्रोथ को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर इसकी ऊपरी टहनियों की कटाई करें। इससे पौधा घना होगा और अधिक फूल खिलने में मदद मिलेगी। यदि बारिश लगातार हो रही है, तो पौधे को उजाले वाली जगह पर रखें।
पोर्टुलाका के पौधे को अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती। कई बार लगातार बारिश के कारण पौधे की जड़ों में पानी जमा हो जाता है, जिससे वे सड़ सकते हैं। इसलिए, बारिश के दौरान इसे पानी देने से बचें और गमले के ड्रेनेज होल को भी चेक करें ताकि मिट्टी में पानी न रुके।
कभी-कभी बारिश के कारण धूप नहीं निकलती है। जब भी धूप आए, तो पौधे को बाहर अवश्य रखें। तेज बारिश होने पर इसे छायादार स्थान पर रखें। इसके अलावा, पौधे को गलने से बचाने के लिए हल्दी वाले पानी का छिड़काव करें। इससे पौधा सुरक्षित रहेगा।



















