Horrific Incident in Udaipur: महिला उर्मिला कुंवर को स्कॉर्पियो से कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत

उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में कपिल विहार में आपसी रंजिश के चलते एक खूनी वारदात का सामना करना पड़ा। दो गुटों के बीच चल रहे विवाद में बदमाशों ने एक युवक के
उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में कपिल विहार में आपसी रंजिश के चलते एक खूनी वारदात का सामना करना पड़ा। दो गुटों के बीच चल रहे विवाद में बदमाशों ने एक युवक के घर पर धावा बोलकर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। जब घर से निकलकर युवक की मां, उर्मिला कुंवर (52), आरोपियों को रोकने के लिए कार के आगे खड़ी हुईं, तो बदमाशों ने उन पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी। गंभीर रूप से घायल उर्मिला कुंवर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह पूरी खौफनाक वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस के अनुसार, यशप्रताप सिंह और यशपाल सिंह झाला के गुटों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार दोपहर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। इसके बाद यशप्रताप अपने साथी दिव्यराज सिंह के साथ यशपाल के सबसिटी सेंटर स्थित रेंटल कार ऑफिस पहुंचे, जहां यशपाल नहीं मिले। इसके बाद वे हंगामा कर चले आए।
सूचना मिलते ही यशपाल सिंह अपने साथियों विशाल शर्मा, यशवर्धन सिंह चुंडावत, नरेंद्र सिंह जैतावत समेत 8-10 लोगों को लेकर स्कॉर्पियो, स्कॉर्पियो एन और थार गाड़ियों में सवार होकर दिव्यराज सिंह के कपिल विहार स्थित घर पहुंचे। बदमाशों ने दिव्यराज के घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर पत्थरों और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
जब दिव्यराज की मां उर्मिला कुंवर घर से बाहर आईं, तो बदमाश भागने के लिए अपनी स्कॉर्पियो में बैठने लगे। उर्मिला कुंवर ने बदमाशों को भागने से रोकने के लिए स्कॉर्पियो के ठीक आगे खड़ी हो गईं, लेकिन बदमाशों ने रफ्तार बढ़ा दी और उर्मिला कुंवर को रौंदते हुए करीब 7 से 8 फीट तक कुचलकर फरार हो गए।


















