Arrest of Two Accused: पुणे में दो नाबालिग बहनों के साथ अश्लील हरकतें

महाराष्ट्र के पुणे ग्रामीण पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने दौंड तालुका में स्कूल से लौट रही 12 और 11 साल की दो नाबाल
महाराष्ट्र के पुणे ग्रामीण पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने दौंड तालुका में स्कूल से लौट रही 12 और 11 साल की दो नाबालिग बहनों को आठ दिनों तक लगातार टारगेट किया। आरोपियों ने बार-बार उनका पीछा किया और रास्ते में रोककर उनके साथ अश्लील छेड़छाड़ की। इस मामले में पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में गुस्सा और चिंता पैदा कर दी है।
दोनों नाबालिग बहनें रोजाना स्कूल से पैदल घर लौटती हैं। इसी दौरान, दो युवक लगातार आठ दिनों तक उनका पीछा करते रहे। पुलिस के अनुसार, आरोपी उन्हें स्कूल के रास्ते पर बार-बार फॉलो करते नजर आए। घटना की सबसे गंभीर कड़ी दो दिन पहले हुई, जब आरोपियों ने एक वैन के सहारे दोनों बहनों को रास्ते में रोका। इसके बाद उन्होंने नाबालिगों के साथ अश्लील छेड़छाड़ की। डर के मारे दोनों बच्चियां रोने लगीं और घर पहुंचकर अपने मां-बाप को आपबीती सुनाई।
जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने तुरंत उस वैन का पीछा किया। वे आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में लगे थे, लेकिन आरोपी तेजी से भाग निकलने में कामयाब हो गए। परिवार ने तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचकर इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम ने तेजी से एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपाधीक्षक (DSP) बाबूराव दादास ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों पर POCSO एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, घटना में इस्तेमाल की गई वैन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल तो नहीं थे। यह घटना पुणे ग्रामीण इलाके में नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।
















