Train narrowly avoids disaster: बरेली में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बंद फाटक तोड़कर ट्रेन से टकराया

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। पचदौरा दोहरिया स्थित रेलवे फाटक संख्या 288c पर एक अनियंत्रित ट्रैक्ट
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। पचदौरा दोहरिया स्थित रेलवे फाटक संख्या 288C पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर बंद बैरियर को तोड़कर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इसी समय गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजर रही थी, और ट्रैक्टर की ट्रेन के पिछले हिस्से से भीषण टक्कर हो गई।
टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, रेलवे कर्मचारी की सतर्कता और चालक द्वारा समय पर इमरजेंसी ब्रेक लगाने से एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 15009 (डाउन) गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस पचदौरा दोहरिया रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी। ट्रेन के आने के कारण रेलवे फाटक पूरी तरह बंद था। ट्रेन का बड़ा हिस्सा गुजर चुका था और केवल पीछे की चार बोगियां निकलना बाकी थीं। तभी अचानक एक अनियंत्रित ट्रैक्टर बंद फाटक को तोड़कर पटरी पर आ गया।
क्रॉसिंग पर तैनात केबिन मैन गौरव सक्सेना ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और इमरजेंसी सूचना जारी की। सूचना मिलते ही ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। ट्रेन की रफ्तार धीमी होने के कारण ट्रैक्टर केवल पिछले हिस्से से टकराकर दूर जा गिरा। अगर केबिन मैन ने समय पर स्थिति को नहीं भांपा होता, तो ट्रैक्टर ट्रेन के इंजन के नीचे आकर पूरी ट्रेन को पटरी से उतार सकता था।
















