Brij Bhushan's Remarks Post Acquittal: सांसद बनने के लिए डिजर्व करता हूं, यौन उत्पीड़न कानून की समीक्षा हो

गोंडा के नंदिनी नगर महाविद्यालय में आयोजित सत्यमेव जयते रैली के बाद पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई म
गोंडा के नंदिनी नगर महाविद्यालय में आयोजित सत्यमेव जयते रैली के बाद पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। बृजभूषण ने सांसद बनने की संभावना के बारे में कहा कि यदि पार्टी विचार करेगी तो जनता उन्हें फिर से सांसद बना सकती है। उन्होंने खुद को सांसद बनने के योग्य मानते हुए कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी का होगा। इसके साथ ही उन्होंने अदालत के फैसले के बारे में भी बात की और कहा कि बरी होना खुशी का विषय नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सही नहीं थे।
बृजभूषण शरण सिंह ने अपने स्वागत के बारे में बताया कि वह सुबह अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी जाकर दर्शन किए। इसके बाद नंदिनी नगर तक उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे। उन्होंने कहा कि अदालत से बरी होने के बाद उन्हें खुशी है कि अदालत ने उन्हें 'बाइज्जत बरी' किया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि फैसला केवल सबूतों के अभाव में राहत देने वाला होता तो उन्हें दुख होता। बृजभूषण ने यह भी दावा किया कि इस मामले में कुल 42 बड़े लोग शामिल थे और यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर इतना बड़ा आंदोलन दुनिया के किसी भी देश में नहीं हुआ।















