Natural Drinks to Improve Gut Health: बरसात में गैस और एसिडिटी से राहत के लिए 4 नेचुरल ड्रिंक

बरसात के मौसम में नमी और तापमान में बदलाव के कारण पाचन तंत्र धीमा पड़ सकता है, जिससे पेट में गैस, अपच, ब्लोटिंग, कब्ज और दस्त जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस मौस
बरसात के मौसम में नमी और तापमान में बदलाव के कारण पाचन तंत्र धीमा पड़ सकता है, जिससे पेट में गैस, अपच, ब्लोटिंग, कब्ज और दस्त जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस मौसम में हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन खाने की सलाह दी जाती है। हमारी छोटी और बड़ी आंत केवल भोजन पचाने का कार्य नहीं करती, बल्कि पोषक तत्वों का अवशोषण और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का भी काम करती हैं। गट हेल्थ को इम्यून सिस्टम से भी जोड़ा जाता है। अगर आंतों का कोई हिस्सा ठीक से काम नहीं करता है, तो यह पूरे शरीर पर प्रभाव डाल सकता है। इसलिए, पाचन को सुधारने और गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए सही डाइट का ध्यान रखना आवश्यक है।
भारतीय योग गुरु डॉक्टर हंसा योगेंद्र के अनुसार, आंतों की देखभाल के लिए प्राणायाम, योगासन और संतुलित आहार का सेवन जरूरी है। आंतों की सफाई, हेल्दी डाइट, पर्याप्त फाइबर का सेवन, नियमित व्यायाम, पर्याप्त पानी पीना और अच्छी नींद लेना महत्वपूर्ण है। आंतों में जमा गंदगी पाचन को बिगाड़ सकती है, जिसके कारण गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।


















