Delhi Assembly Session: दिल्ली में B&B योजना खत्म, विधानसभा में लक्ष्मी योजना पर चर्चा के बीच AAP ने क्यों किया वॉकआउट?

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन, जहां एक ओर बेड एंड ब्रेकफास्ट (b&b) योजना को निरस्त करने का प्रस्ताव सदन में पेश किया गया, वहीं दूसरी ओर
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन, जहां एक ओर बेड एंड ब्रेकफास्ट (B&B) योजना को निरस्त करने का प्रस्ताव सदन में पेश किया गया, वहीं दूसरी ओर लक्ष्मी योजना के लिए धन्यवाद प्रस्ताव भी लाया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक लगातार अपने मुद्दों को उठाते रहे, लेकिन जब धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई, तो सभी AAP विधायक कार्यवाही छोड़कर बाहर चले गए। यह घटनाक्रम विधानसभा में राजनीतिक तनाव को दर्शाता है।
दोपहर के भोजनावकाश के बाद, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने 'दिल्ली शयन कक्ष तथा भोजन संस्थापना (निरसन) विधेयक, 2026' को निरस्त करने का प्रस्ताव पेश किया। यह विधेयक उस समय प्रस्तुत किया गया जब दिल्ली सरकार ने मालवीय नगर के हौजकाजी में एक होटल में आग लगने की घटना के बाद इस योजना को वापस लेने का निर्णय लिया था, जिसमें 23 लोगों की जान गई थी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस संबंध में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का 31 मार्च 2023 को समाप्त हुए वर्ष के लिए एनसीआर के लिए दिल्ली सरकार से संबंधित प्रतिवेदन की प्रति सदन में प्रस्तुत की। इस पर सोमवार को चर्चा की जाएगी।
















