Alcohol Smuggling in Bihar: एंबुलेंस से 509 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर शराब की खेप खपाने के लिए नए-नए तरीके अपनाने में लगे हैं। कुचायकोट में हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां तस्करों ने एं
बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर शराब की खेप खपाने के लिए नए-नए तरीके अपनाने में लगे हैं। कुचायकोट में हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां तस्करों ने एंबुलेंस का इस्तेमाल शराब तस्करी के लिए किया। नीली बत्ती और सायरन बजाते हुए एक एंबुलेंस को पुलिस ने एनएच-27 पर रोका, तो अंदर का दृश्य देखकर सब दंग रह गए। पुलिस ने जब एंबुलेंस की तलाशी ली, तो उसमें से 509.700 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर एंबुलेंस को जब्त कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी बीकू कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि यह शराब की खेप उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से बेगूसराय ले जाई जा रही थी।
कुचायकोट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक एंबुलेंस में भारी मात्रा में शराब लेकर तस्कर एनएच-27 के रास्ते गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पहाड़पुर पेट्रोल पंप के समीप वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान नीली बत्ती जलाकर सायरन बजाती एंबुलेंस आती दिखी। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें शराब की खेप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।
















