Horrific Crime in Narsinghpur: तीसरी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक तीसरी कक्षा की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फि
नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक तीसरी कक्षा की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 वर्षीय पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जो इस जघन्य अपराध का मुख्य आरोपी है। घटना की जानकारी के अनुसार, बच्ची बुधवार को स्कूल गई थी और दोपहर करीब ढाई बजे पड़ोसी युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। जब शाम साढ़े चार बजे तक बच्ची घर नहीं लौटी, तो उसके परिवार के लोग चिंतित हो गए और स्कूल जाकर जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया। लेकिन वहां से कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद स्वजन ने शाम साढ़े पांच बजे गोटेगांव थाने में मामला दर्ज कराया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा स्वयं मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गांव और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। रात करीब एक बजे गांव से डेढ़-दो किलोमीटर दूर जंगल में बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है। बच्ची के परिवार और ग्रामीणों ने आरोपित को फांसी की सजा देने की मांग की है। पुलिस ने कुछ साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
















