Jharkhand Voter List Update: मतदाता सूची पुनरीक्षण में बड़ा खुलासा, 43.68 लाख एन्यूमरेशन फार्म पेंडिंग

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का गणना चरण पूरा हो चुका है, लेकिन इस प्रक्रिया में 43.68 लाख से अधिक एन्यूमरेशन फार्म अभी तक जमा नहीं हो
झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का गणना चरण पूरा हो चुका है, लेकिन इस प्रक्रिया में 43.68 लाख से अधिक एन्यूमरेशन फार्म अभी तक जमा नहीं हो सके हैं। इनमें से करीब 7.64 लाख फार्म उन मतदाताओं के हैं, जिनका निधन हो चुका है। यह जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 2.64 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं के लिए बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए थे। इस बार के पुनरीक्षण में यह स्पष्ट हुआ है कि कई मतदाता जिनका अब कोई अस्तित्व नहीं है, उनके नाम सूची में बने हुए हैं। यह स्थिति निर्वाचन प्रक्रिया के लिए चिंता का विषय है।
निर्वाचन विभाग ने बताया कि सभी प्राप्त फार्म का डिजिटलीकरण कर लिया गया है और अंतिम मतदाता सूची का प्रारूप 5 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा। इसी दिन अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट (एएसडीडी) मतदाताओं की सूची भी जारी की जाएगी। इसके बाद 5 अगस्त से 3 अक्टूबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इस दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और मतदाताओं को सूची में संशोधन का अवसर मिलेगा। आंकड़ों के अनुसार, शहरी विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक अप्राप्त फार्म हैं, जैसे बोकारो में 2.03 लाख, हटिया में 1.84 लाख, रांची में 1.53 लाख, धनबाद में 1.53 लाख, कांके में 1.42 लाख और जमशेदपुर पश्चिम में 1.13 लाख से अधिक फार्म अभी भी लंबित हैं।















