Nepal Violence: नेपाल में सांप्रदायिक तनाव की आग भड़की

नेपाल एक बार फिर सांप्रदायिक तनाव की आग में झुलस रहा है। यह विवाद भारत के बिहार से सटे सुनसरी जिले के देवानगंज से शुरू हुआ और अब यह मधेश और कोशी प्रांत के कई जि
नेपाल एक बार फिर सांप्रदायिक तनाव की आग में झुलस रहा है। यह विवाद भारत के बिहार से सटे सुनसरी जिले के देवानगंज से शुरू हुआ और अब यह मधेश और कोशी प्रांत के कई जिलों तक फैल चुका है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि कई इलाकों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाना पड़ा है। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गोली चलानी पड़ी, जिसमें अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इस हिंसा के बाद नेपाल सरकार की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों, विपक्ष और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का आरोप है कि समय पर राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तक्षेप न होने के कारण हालात बेकाबू हो गए।
यह विवाद रविवार को सुनसरी जिले की देवानगंज ग्रामीण नगरपालिका के कप्तानगंज इलाके में दो समुदायों के धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान शुरू हुआ। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला कांवड़ यात्रा से जुड़ा है, जिसमें लाउडस्पीकर के इस्तेमाल और धार्मिक झंडे दिखाने को लेकर झड़पें हुईं। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हालात बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोली चलानी पड़ी। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग और सुरक्षाकर्मी घायल हुए। इसके बाद विरोध प्रदर्शन और हिंसा अन्य जिलों तक फैल गई।
















