Security Concerns Persist: करतारपुर साहिब कॉरिडोर बंद रहेगा

नई दिल्ली। सिख धार्मिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं द्वारा श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की मांग लगातार उठाई जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार ने स्पष्
नई दिल्ली। सिख धार्मिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं द्वारा श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की मांग लगातार उठाई जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इसे फिलहाल बंद ही रखा जाएगा। शुक्रवार को संसद में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि सिख समुदाय के नेताओं और प्रबुद्ध नागरिकों की ओर से कॉरिडोर के धार्मिक और भावनात्मक महत्व को ध्यान में रखते हुए इसे जल्द खोलने का आग्रह किया गया था। हालांकि, सुरक्षा कारणों के चलते सरकार ने इसे निलंबित रखने का निर्णय लिया है।
विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि भारत और पाकिस्तान सरकार के बीच 24 अक्टूबर 2019 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करना था। इस समझौते के तहत गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान स्थित पवित्र गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर की यात्रा को सुगम बनाना था। मंत्री ने यह भी बताया कि इस समझौते की अवधि को अक्टूबर 2024 में अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया था। लेकिन, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा कारणों से 7 मई 2025 से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर का संचालन रोक दिया गया।
















