LPG e-KYC Deadline Approaches: घर बैठे ऐसे करें KYC

धनबाद जिले के घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। यदि उपभोक्ता समय रहते सतर्क नहीं हुए, तो उनके घर का चूल्हा ठंडा पड़ सकता है। केंद्र सरकार
धनबाद जिले के घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। यदि उपभोक्ता समय रहते सतर्क नहीं हुए, तो उनके घर का चूल्हा ठंडा पड़ सकता है। केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार, सभी पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को धनबाद की विभिन्न गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे 15 अगस्त तक हर हाल में केवाईसी करवा लें। गैस वितरक शांतनू चंद्रा ने बताया कि जिले के आधे से अधिक ग्राहकों ने सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन अब भी एक बड़ी आबादी बाकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 अगस्त की अंतिम तिथि बीतने के बाद बिना केवाईसी वाले उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग में गंभीर तकनीकी बाधाएं आ सकती हैं।
गैस वितरक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य फर्जी कनेक्शनों को छांटना और पारदर्शी सब्सिडी वितरण सुनिश्चित करना है। इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एजेंसियों ने कई इंतजाम किए हैं। उपभोक्ता अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से ऑनलाइन केवाईसी कर सकते हैं या नजदीकी गैस एजेंसी जाकर अंगूठे के निशान से बायोमेट्रिक सत्यापन करा सकते हैं। इसके अलावा, कंपनियों के प्रतिनिधि घर-घर जाकर भी सत्यापन कर रहे हैं। जो ग्राहक शहर से बाहर हैं, वे भी ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग कर समय पर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। प्रेस वार्ता में राधेश्याम, देवशरण महतो, रौशन सिन्हा और दिलीप शर्मा सहित कई वितरक मौजूद थे।

















