High-tech AVGC-XR Park in Jewar: यूपी की डिजिटल तस्वीर में बदलाव लाएगा

डिजिटल टीम, लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश की सरकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में, राज्य को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में तेजी से कद
डिजिटल टीम, लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश की सरकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में, राज्य को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। इस दिशा में, राज्य सरकार ने डिजिटल क्रिएटिव और उभरती प्रौद्योगिकी आधारित उद्योगों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर) और प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के निकट अत्याधुनिक एवीजीएक्स-एक्सआर (Animation, Visual Effects, Gaming, Comics एवं Extended Reality) पार्क विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया है। यह परियोजना न केवल उत्तर प्रदेश को एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसे एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी। इस पार्क के माध्यम से प्रदेश में उच्च कौशल आधारित रोजगार, निवेश और नवाचार को भी नई गति मिलेगी।
योगी सरकार ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स (VFX), गेमिंग, कॉमिक्स एवं एक्सटेंडेड रियलिटी (AVGC-XR) को प्रदेश के फोकस सेक्टर के रूप में चिह्नित किया है। इसी रणनीति के तहत यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के निकट यह पार्क विकसित करने का निर्णय लिया है। सरकार का उद्देश्य इस उभरते उद्योग को अत्याधुनिक अवसंरचना उपलब्ध कराकर घरेलू और वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करना, स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाना तथा युवाओं के लिए उच्च कौशल आधारित रोजगार के अवसर सृजित करना है। इस पार्क को आधुनिक तकनीकों से लैस एकीकृत डिजिटल क्रिएटिव इकोसिस्टम के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां देश-विदेश की कंपनियों, स्टार्टअप्स, कंटेंट क्रिएटर्स और तकनीकी विशेषज्ञों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।



















