Traffic disruption in Ludhiana: पंजाब के लुधियाना में सड़क धंसी, 20 फीट गहरा गड्ढा बनने से मचा हड़कंप

पंजाब के लुधियाना के किचलू नगर में गुरुवार को अचानक मुख्य सड़क धंस गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
पंजाब के लुधियाना के किचलू नगर में गुरुवार को अचानक मुख्य सड़क धंस गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा के मद्देनजर सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया और बैरिकेडिंग की।
एडीसीपी ट्रैफिक गुरप्रीत कौर पुरेवाल ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि जनता के लिए व्यवस्था कर दी गई है। पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी को भी प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से रोका जा सके। यह जरूरी डायवर्जन तब तक लागू रहेगा जब तक कोई समाधान नहीं निकलता।
प्राथमिक जांच में नगर निगम ने आशंका जताई है कि अंडरग्राउंड केबल या अन्य यूटिलिटी लाइनें बिछाने में लापरवाही के कारण सड़क धंसी हो सकती है। नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे डीएमसी रोड की बजाय वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। अधिकारियों के अनुसार, सड़क की मरम्मत और यातायात सामान्य होने में करीब 10 दिन का समय लग सकता है।
















