Monsoon Signals in Kanpur: कानपुर में मानसून की वापसी के संकेत, अगले कुछ दिनों में झमाझम बारिश की उम्मीद

कानपुर में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को सुबह धूप खिली रही, लेकिन दोपहर होते-होते बादलों ने आसमान में डेरा डाल लिया। इस परिवर्तन के बीच,
कानपुर में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को सुबह धूप खिली रही, लेकिन दोपहर होते-होते बादलों ने आसमान में डेरा डाल लिया। इस परिवर्तन के बीच, शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। जुलाई माह में उत्तर प्रदेश में वर्षा की कमी का आंकड़ा 27 प्रतिशत रहा, जबकि कानपुर नगर में यह कमी तीन प्रतिशत दर्ज की गई। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के आंचलिक केंद्रों द्वारा जारी आंकड़ों में सामने आई है। अब मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र बनने की संभावना जताई है, जिससे अगले दो से तीन दिनों में मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है और बारिश की संभावना बढ़ गई है।
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान केंद्र में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान वातावरण में नमी का अधिकतम प्रतिशत 83 और न्यूनतम प्रतिशत 62 रहा। इसके साथ ही, दक्षिण-पूर्व दिशा से 12.1 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वातावरण में नमी की अधिकता से नई मौसमी प्रणालियों का निर्माण हो रहा है, जिससे नमी का प्रवाह बढ़ रहा है। इसके परिणामस्वरूप, तीन अगस्त तक बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
















