Rebellion in Badaun SP: 5 lakh Muslim population, yet no representation...

बदायूं में समाजवादी पार्टी के भीतर बगावत की आवाजें उठने लगी हैं। जिले में लगभग पांच लाख मुस्लिम और 3.40 लाख यादव मतदाता होने का दावा करते हुए, मुस्लिम समुदाय के
बदायूं में समाजवादी पार्टी के भीतर बगावत की आवाजें उठने लगी हैं। जिले में लगभग पांच लाख मुस्लिम और 3.40 लाख यादव मतदाता होने का दावा करते हुए, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने संगठन और चुनावी प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी के तहत सपा द्वारा हाल ही में घोषित छह विधानसभा अध्यक्षों की सूची में एक भी मुस्लिम नेता को स्थान नहीं दिया गया है, जिससे नाराजगी का माहौल बन गया है। सोशल मीडिया पर पार्टी के समर्थक और पदाधिकारी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जो कि पार्टी की पीडीए रणनीति पर भी सवाल उठाते हैं।
समाजवादी पार्टी ने तीन दिन पहले बिसौली से सुरेंद्र पाल सिंह, सहसवान से नवाब सिंह, बिल्सी से देवेंद्र गौतम, बदायूं सदर से अतुल पटेल, शेखूपुर से अशोक यादव और दातागंज से सतीश यादव को विधानसभा अध्यक्ष बनाया है। इन नियुक्तियों में पाल, ठाकुर, गौतम, कुर्मी और यादव समाज को प्रतिनिधित्व मिला, लेकिन मुस्लिम समुदाय का कोई चेहरा शामिल नहीं होने से इंटरनेट मीडिया पर बहस तेज हो गई है। सपा से जुड़े स्वाले चौधरी ने फेसबुक पर लिखा कि जिलाध्यक्ष से लेकर छह विधानसभा अध्यक्षों तक किसी भी पद पर मुस्लिम समाज को प्रतिनिधित्व नहीं मिला, जबकि जिले में मुस्लिम और यादव मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है।

















