Shocking Incident in Meerut: प्रेमी ने प्रेमिका के 6 माह के बेटे की हत्या कर शव नाले में फेंका

मेरठ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के छह माह के बेटे की हत्या कर दी और उसके शव को नाले में फेंक दिया। यह
मेरठ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के छह माह के बेटे की हत्या कर दी और उसके शव को नाले में फेंक दिया। यह घटना तब सामने आई जब महिला के पति ने अपनी पत्नी को 14 दिन बाद घर लाया, लेकिन उनका बच्चा गायब था। पति ने जब पत्नी से पूछताछ की, तो महिला ने कहा कि बच्चा उसके प्रेमी के दोस्त के घर है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और पति की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 12 जुलाई को सहारनपुर निवासी इमरान के बेटे साहिल का शव मेरठ में मिला था, जिसकी पहचान शुक्रवार को इमरान ने की।
इमरान ने पुलिस की मदद से अपनी पत्नी शबाना को ढूंढ निकाला। शबाना ने बताया कि उसका एक इंस्टाग्राम दोस्त विशाल कुमार के साथ तीन महीने पहले संपर्क हुआ था और दोनों ने साथ रहने का निर्णय लिया था। 12 जुलाई को शबाना ने दवा लाने का बहाना बनाकर अपने बेटे साहिल के साथ घर से निकली। रास्ते में विशाल ने शबाना से साहिल को ले लिया और अपने दोस्त के पास छोड़ने की बात कही। अगले दिन पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। इमरान ने जब पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई, तो गंगोह पुलिस ने शबाना के मोबाइल की लोकेशन जुटाई। इसके बाद इमरान ने शबाना को अपने साथ ले आया।
















