Student found hanging in Gorakhpur: गोरखपुर में फंदे से लटकता मिला इंटर की छात्रा का शव

गोरखपुर के खजनी क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में एक 16 वर्षीय इंटर की छात्रा का शव सोमवार दोपहर को कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। यह घटना उस समय हुई जब छात्रा
गोरखपुर के खजनी क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में एक 16 वर्षीय इंटर की छात्रा का शव सोमवार दोपहर को कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। यह घटना उस समय हुई जब छात्रा अपने ननिहाल में रहकर एक निजी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की पढ़ाई कर रही थी। मृतक छात्रा की पहचान अर्पिता साहनी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चिलुआताल थाना क्षेत्र के केवटलिया सिंघोरवां गांव की निवासी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
घटना के समय छात्रा के मौसा सुनील जब दोपहर करीब 2.45 बजे घर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने दूसरे रास्ते से झांककर देखा तो छात्रा का शव फंदे से लटकता हुआ दिखाई दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और परिजनों से जानकारी ली। मौसा सुनील ने बताया कि छात्रा के पिता शेषनाथ साहनी मुंबई में पेंट-पालिश का काम करते हैं और वे पत्नी के साथ कांवड़ यात्रा पर वैद्यनाथ धाम गए हुए हैं।

















