Uttar Pradesh Government's Initiative: प्रयागराज-चित्रकूट विकास प्राधिकरण का गठन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने समेकित नियोजित विकास के लिए प्रयागराज-चित्रकूट विकास प्राधिकरण का गठन किया है। यह प्राधिकरण प्रदेश के प्रयागराज और चित्रकूट मंडलों
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने समेकित नियोजित विकास के लिए प्रयागराज-चित्रकूट विकास प्राधिकरण का गठन किया है। यह प्राधिकरण प्रदेश के प्रयागराज और चित्रकूट मंडलों के सभी आठ जिलों को शामिल करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस निर्णय के तहत प्रयागराज, चित्रकूट के साथ-साथ फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, बांदा, हमीरपुर और महोबा जिले भी प्राधिकरण में शामिल होंगे। यह कदम राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण अधिनियम के तहत उठाया गया है। इससे इन जिलों में नियोजित विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी।
सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक प्रस्ताव में प्रतापगढ़ और महोबा को शामिल नहीं किया गया था, लेकिन कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को शामिल करने का निर्णय लिया। इस निर्णय के बाद, अब यह दोनों जिले भी प्राधिकरण का हिस्सा बनेंगे। कैबिनेट द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद, अधिसूचना जारी होने की तिथि से यह प्राधिकरण प्रभावी हो जाएगा। इसके गठन से राज्य सरकार पर कोई वित्तीय भार नहीं पड़ेगा, लेकिन इससे मंडल के सभी जिलों में विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। बेहतर अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
















