Viral: जमीन की खुदाई में मिला 160 साल पुराना गोला

कई बार इंसान भविष्य की योजना बनाता है, लेकिन किस्मत उसे अतीत से मिला देती है। अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में रहने वाले हेरोल्ड नाइट के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वह
कई बार इंसान भविष्य की योजना बनाता है, लेकिन किस्मत उसे अतीत से मिला देती है। अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में रहने वाले हेरोल्ड नाइट के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वह अपनी जमीन को व्यावसायिक उपयोग के लिए तैयार कर रहे थे, लेकिन खुदाई के दौरान जो मिला, उसने न सिर्फ उन्हें बल्कि इतिहास के जानकारों को भी हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट एक रिपोर्ट के अनुसार बूनविले में रहने वाले हेरोल्ड नाइट हाईवे 45 के पास स्थित अपनी जमीन पर बिजनेस डेवलपमेंट की तैयारी कर रहे थे। सफाई का काम चल रहा था कि तभी मिट्टी में दबा एक पुराना तोप का गोला दिखाई दिया। शुरुआत में यह एक नॉर्मल खोज लगी, लेकिन हेरोल्ड ने एहतियात के तौर पर मेटल डिटेक्टर से पूरी जमीन की जांच कराने का फैसला किया। पुराने हथियार भी हुए बरामद जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, वैसे-वैसे जमीन अपने भीतर छिपे इतिहास की परतें खोलने लगी। जांच के दौरान वहां से एक-दो नहीं, बल्कि 200 से ज्यादा तोप के गोले और पुराने हथियार बरामद हुए। माना जा रहा है कि ये सभी करीब 160 साल पुराने हैं और 1862 के अमेरिकी गृहयुद्ध के समय के हैं। हेरोल्ड ने स्थानीय मीडिया आउटलेट से बातचीत में कहा कि इतनी बड़ी संख्या में गोला-बारूद मिलने की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। जमीन में दबने की वजह से हुआ ऐसा बूनविले के जिम लैम्ब ने बताया कि बरामद हथियारों में ग्रेपशॉट, कैनिस्टर शॉट और केस शॉट जैसे अलग-अलग तरह के तोप के गोले शामिल हैं। उनके मुताबिक यह इलाका दो अहम ऐतिहासिक लड़ाइयों, बैटल ऑफ ब्लैकलैंड और बैटल ऑफ बूनविले के बीच स्थित है। इन युद्धों के दौरान बड़े पैमाने पर गोलाबारी हुई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि उसी समय यह गोला-बारूद जमीन के नीचे दब गया होगा और फिर दशकों तक वहीं छिपा रहा। सावधानी से किया जा रहा है साफ अब इन सभी तोप के गोलों को सावधानी से साफ किया जा रहा है ताकि उन्हें सुरक्षित रखा जा सके। जल्द ही इन्हें बूनविले के रेल्स एंड ट्रेल्स म्यूजियम में प्रदर्शित किया जाएगा। इस अनोखी खोज के बाद जिस जमीन पर नया कारोबार शुरू होने वाला था, वह अब इतिहास की एक दिलचस्प कहानी का हिस्सा बन चुकी है।



















