Air Marshal Praveen Keshav Wohra Visits IIT Kanpur: स्वदेशी साइबर सुरक्षा तकनीकों का लिया जायजा

जागरण संवाददाता, कानपुर। हाल ही में एयर मार्शल प्रवीण केशव वोहरा, जो भारत के डिप्टी चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ हैं, ने आईआईटी कानपुर के सी3आई हब का दौरा कि
जागरण संवाददाता, कानपुर। हाल ही में एयर मार्शल प्रवीण केशव वोहरा, जो भारत के डिप्टी चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ हैं, ने आईआईटी कानपुर के सी3आई हब का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में विकसित की जा रही अत्याधुनिक साइबर सुरक्षा तकनीकों और स्वदेशी अनुसंधान कार्यों का अवलोकन किया। एयर मार्शल ने शोधकर्ताओं, विज्ञानियों और इंजीनियरों के साथ संवाद करते हुए देश की साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की। सी3आई हब के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें विभिन्न परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी, जो देश के महत्वपूर्ण अवसंरचना तंत्र को साइबर खतरों से सुरक्षित बनाने के लिए तैयार की जा रही हैं।
एयर मार्शल प्रवीण केशव वोहरा (यूवाईएसएम, एवीएसएम, वीएम) ने इस अवसर पर कहा कि साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी मुद्दा नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण पहलू है। उन्होंने आईआईटी के विशेषज्ञों से बातचीत करते हुए बताया कि देश के विभिन्न संस्थानों की साइबर सुरक्षा और साइबर-फिजिकल सिस्टम के लिए सी3आई हब द्वारा संचालित विभिन्न प्रोजेक्ट्स की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने साइबर सुरक्षा से संबंधित स्टार्टअप्स और उद्योग-अकादमिक सहयोग के महत्व पर भी जोर दिया।


















