World's Longest Rivers: गंगा-यमुना से कई गुना बड़ी है नील

गंगा भारत की सबसे लंबी नदी मानी जाती है, जो उत्तराखंड के हिमालय से निकलकर उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश में प्रवेश करती है। बांग्लादेश
गंगा भारत की सबसे लंबी नदी मानी जाती है, जो उत्तराखंड के हिमालय से निकलकर उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश में प्रवेश करती है। बांग्लादेश में इसे पद्मा के नाम से जाना जाता है। हालांकि, जब हम दुनिया की सबसे लंबी नदियों की बात करते हैं, तो गंगा का स्थान 35वें नंबर पर आता है। आइए, अब जानते हैं दुनिया की दस सबसे लंबी नदियों के बारे में।
नील नदी, जो लगभग 4132 मील (6650 किलोमीटर) लंबी है, दुनिया की सबसे लंबी नदी मानी जाती है। यह अफ्रीका के विक्टोरिया झील से निकलकर भूमध्यसागर में गिरती है। नील नदी तंजानिया, यूगांडा, सूडान, मिस्र, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, और केन्या जैसे देशों से होकर गुजरती है। इसके दो प्रमुख सहायक नदियाँ हैं: वाइट नील और ब्लू नील। व्हाइट नील दक्षिण सूडान से और ब्लू नील इथियोपिया से निकलती है। नील नदी का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि इसे अफ्रीकी नदियों का जनक माना जाता है।
दूसरी सबसे लंबी नदी अमेजन है, जिसकी लंबाई लगभग 4000 मील (6400 किलोमीटर) है। यह पेरू के एंडीज पर्वतमाला से निकलकर अटलांटिक महासागर में मिलती है। अमेजन नदी ब्राजील, पेरू, बोलिविया और कोलंबिया जैसे प्रमुख देशों से होकर बहती है और इसे धरती का फेफड़ा भी कहा जाता है।
यांग्तजे नदी लगभग 3915 मील (6300 किलोमीटर) लंबी है और यह चीन की सबसे लंबी नदी है। यह सीकांग के पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर पूर्वी चीन महासागर में गिरती है। इसके बाद मिसिसीपी-मिसौरी नदी का नंबर आता है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे लंबी नदी है और इसकी लंबाई लगभग 4090 किलोमीटर है।



















