Weather Alert: दिल्ली में 5 दिन बारिश, UP-राजस्थान में अलर्ट

imd मौसम अपडेट के अनुसार, देशभर में मॉनसून की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। असम और गुजरात में बाढ़ से लोग प
IMD मौसम अपडेट के अनुसार, देशभर में मॉनसून की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। असम और गुजरात में बाढ़ से लोग प्रभावित हैं। केरल में लगातार बारिश ने जनजीवन को कठिन बना दिया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का संकट उत्पन्न हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज भी कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 11 अगस्त को सुबह से रात तक हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है, और यह सिलसिला 15 अगस्त तक जारी रह सकता है। आज राज्य में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है। 10 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। पश्चिमी, मध्य और पूर्वी यूपी के कई जिलों में तेज बारिश और गरज-चमक की संभावना है। 14 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। झारखंड के कई जिलों में भी बारिश देखने को मिल सकती है।
ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में 10 अगस्त को झमाझम बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


















