Research on Addiction to Short Videos: शॉर्ट वीडियो देखने की लत पर शोध

आजकल रील्स और शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो गए हैं। इनकी एक खासियत यह है कि इनसे कम समय में मनोरंजन के साथ विभिन्न प्रकार के वीडियो देखे जा सकते
आजकल रील्स और शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो गए हैं। इनकी एक खासियत यह है कि इनसे कम समय में मनोरंजन के साथ विभिन्न प्रकार के वीडियो देखे जा सकते हैं। यही कारण है कि लोग एक वीडियो देखने के बाद लगातार दूसरे वीडियो की ओर बढ़ते रहते हैं, जिससे वे लंबे समय तक स्क्रॉल करते रहते हैं। लेकिन इस लगातार स्क्रॉलिंग और अधिक समय तक वीडियो देखने की आदत से संबंधित चिंताएँ भी बढ़ रही हैं। कुछ लोगों के लिए शॉर्ट वीडियो देखना इतना बढ़ जाता है कि इसे नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए यह समझना आवश्यक है कि शॉर्ट वीडियो की लत से जुड़े कौन से पैटर्न सामने आए हैं।
चीन की दो प्रमुख यूनिवर्सिटीज, Tsinghua University और National University of Defense Technology के शोधकर्ताओं ने शॉर्ट वीडियो की लत पर एक अध्ययन किया है। इस अध्ययन का नाम 'Cant Stop Scrolling' है, जो 2025 में प्रकाशित होगा। इसमें सर्वेक्षण, साक्षात्कार और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म के उपयोगकर्ताओं के डेटा का उपयोग किया गया है। इस अध्ययन में 10,111 ऐसे यूजर्स के डेटा का विश्लेषण किया गया, जिन्हें शॉर्ट वीडियो की लत से संबंधित श्रेणी में रखा गया था। इस डेटा के माध्यम से यूजर्स के वीडियो देखने के तरीके और उनकी ऑनलाइन आदतों को समझने की कोशिश की गई।


















