Minister Deepika Pandey Singh assures students: छात्रों की मांगें जायज, जल्द समाधान की कोशिश

झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के साथ लगातार बातचीत जारी है। उन्होंने ब
झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के साथ लगातार बातचीत जारी है। उन्होंने बताया कि कल और आज भी छात्रों के साथ बैठकें हुई हैं और अब मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी। इस मुलाकात में सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार छात्रों के मुद्दों को लेकर संवेदनशील और गंभीर है, इसलिए विभिन्न छात्र संगठनों और समूहों से बातचीत की जा रही है।
दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि छात्रों की मांगें जेन्युइन और गंभीर हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इन मांगों की गंभीरता को समझती है और जल्द से जल्द समाधान निकालने का प्रयास कर रही है। हालांकि, अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही लेंगे। मंत्री ने बताया कि छात्रों से सीधी बातचीत के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि उनकी मांगें केवल CBI जांच तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे सिस्टम में सुधार की दिशा में भी बात कर रहे हैं।
मंत्री ने परीक्षा में गड़बड़ी के लिए एग्जाम एजेंसी की भूमिका को स्वीकार किया और कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य छात्रों का भविष्य बेहतर बनाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी रांची में छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गई है। सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि संगठन प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर तरह का समर्थन देने का वादा किया है।
झारखंड में राज्य सरकार की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और भ्रष्टाचार को लेकर छात्रों में भारी गुस्सा है। इसी मुद्दे पर छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।


















