Rahane advises selectors: रहाणे ने चयनकर्ताओं को दी नसीहत, रोहित-विराट को 2027 वर्ल्ड कप तक खेलने दिया जाए

रोहित शर्मा और विराट कोहली का 2027 वर्ल्ड कप तक भारतीय वनडे टीम में बने रहना इस समय क्रिकेट जगत में चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ
रोहित शर्मा और विराट कोहली का 2027 वर्ल्ड कप तक भारतीय वनडे टीम में बने रहना इस समय क्रिकेट जगत में चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान, रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अटकलें भी लगाई गई थीं। इस विषय पर पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने चयनकर्ताओं को सलाह दी है।
रहाणे का मानना है कि रोहित और विराट को 2027 वर्ल्ड कप तक खेलना चाहिए। उन्होंने चयनकर्ताओं को यह भी बताया कि अनुभव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, खासकर वर्ल्ड कप जैसे दबाव वाले मैचों में। रहाणे ने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों का अनुभव बेहद महत्वपूर्ण होता है।
एक कार्यक्रम में रहाणे ने कहा, "मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को यह बताना जरूरी है कि वह 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे। पिछले कुछ वर्षों में उनका योगदान शानदार रहा है। वर्ल्ड कप में ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होती है। इस पर कोई बहस नहीं होनी चाहिए।"
रहाणे ने आगे कहा कि करियर के इस मोड़ पर अगर कप्तान और टीम मैनेजमेंट समर्थन करते हैं, तो यह खिलाड़ियों के लिए सकारात्मक होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रोहित और विराट को 2027 वर्ल्ड कप तक खेलने दिया जाना चाहिए। क्रिकेट एक रिदम का खेल है और उनकी गुणवत्ता पर कोई सवाल नहीं उठना चाहिए।
















