Chahal's 15 wickets in 7 matches: इंग्लैंड में कहर बरपा रहा युजवेंद्र चहल, टीम इंडिया ने 3 साल से नहीं दिया मौका

भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इंग्लैंड के वन-डे कप में अपनी गेंदबाजी का जादू बिखेर रहे हैं। काउंट टीम नॉर्थहैम्पटनशर के लिए खेल
भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इंग्लैंड के वन-डे कप में अपनी गेंदबाजी का जादू बिखेर रहे हैं। काउंट टीम नॉर्थहैम्पटनशर के लिए खेलते हुए, चहल ने समरसेट के खिलाफ हाल ही में हुए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 ओवर में केवल 35 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया, जिससे नॉर्थहैम्पटनशर ने समरसेट को 185 रनों पर ढेर कर दिया और 7 विकेट से जीत हासिल की।
चहल इस टूर्नामेंट में लगातार विकेट चटकाते रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 21.00 की औसत से कुल 15 विकेट लिए हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत वार्विकशर के खिलाफ 2 विकेट लेकर की और फिर केंट के खिलाफ भी 2 विकेट लिए। लीस्टरशर के खिलाफ एक विकेट लेने के बाद, लंकाशर के खिलाफ उन्होंने 4 विकेट झटके।
हालांकि, चहल का यह प्रदर्शन उन्हें भारतीय राष्ट्रीय टीम में जगह दिलाने में असफल रहा है, क्योंकि वह पिछले 3 सालों से भारत के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। इंग्लैंड में उनके शानदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं और क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा है।
















