Govinda & David Dhawan: 17 फिल्मों के बाद क्यों टूटी जोड़ी?

90 के दशक में गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल एक्टर-डायरेक्टर पार्टनरशिप में से एक मानी जाती थी। दोनों ने मिलकर कुल 17 हिट फिल्में कीं, जिनमें
90 के दशक में गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल एक्टर-डायरेक्टर पार्टनरशिप में से एक मानी जाती थी। दोनों ने मिलकर कुल 17 हिट फिल्में कीं, जिनमें 'कुली नंबर 1', 'राजा बाबू' और 'हीरो नंबर 1' जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, 17 फिल्मों के बाद अचानक उनका साथ काम करना बंद हो गया, जिससे उनके फैंस काफी निराश हुए। हाल ही में गोविंदा ने इस बारे में खुलासा किया कि आखिर क्यों उन्होंने डेविड धवन के साथ काम करना बंद किया।
गोविंदा ने बताया कि वह डेविड धवन के साथ और फिल्में करना चाहते थे, लेकिन उन्हें लगा कि डेविड अब उनके साथ आगे काम नहीं करना चाहते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "हमने साथ में 17 फिल्में कीं। डेविड भगवान का बच्चा है। जिस वक्त उसे ऐसा लगा कि मैं गोविंदा के साथ और आगे नहीं बढ़ पाऊंगा, वो ठहर गए।" गोविंदा ने यह भी कहा कि वह चाहते थे कि वे 18वीं और 19वीं फिल्म भी साथ करें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
गोविंदा ने यह भी साझा किया कि कई बार वह डेविड से नाराज हो जाते थे, लेकिन उनका रिश्ता हमेशा अच्छा रहा। उन्होंने कहा, "कभी-कभी मैं उनसे नाराज हो जाता था। आज भी जब मेरा टॉपिक आता है, तो वो रोने लगते हैं।" गोविंदा ने हाल ही में डेविड की फिल्म 'जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज से पहले उनसे फोन पर बात की थी।
डेविड धवन ने इस साल मार्च में कपिल शर्मा शो में गोविंदा के साथ अपनी पार्टनरशिप पर बात की थी। उन्होंने गोविंदा को बेहतरीन एक्टर्स में से एक बताया और सेट पर उनके लेट पहुंचने की अफवाहों का भी बचाव किया। डेविड ने कहा, "लोग बोलते हैं ना, वो लेट आता है सेट पर, आज कौन नहीं लेट आता है?" उन्होंने गोविंदा के साथ फिल्म 'पार्टनर' के एक किस्से का भी जिक्र किया, जिसमें गोविंदा ने एक सीन को एक ही टेक में शानदार तरीके से किया था।



















