New Moto Phone with 7,000mAh Battery Launching: मोटोरोला का नया स्मार्टफोन मोटो जी मैक्स 14 अगस्त को होगा लॉन्च

मोटोरोला भारत में अपनी जी-सीरीज का नया स्मार्टफोन मोटो जी मैक्स लॉन्च करने जा रही है, जो 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे पेश होगा। लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर फोन के प
मोटोरोला भारत में अपनी जी-सीरीज का नया स्मार्टफोन मोटो जी मैक्स लॉन्च करने जा रही है, जो 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे पेश होगा। लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन और कलर ऑप्शन लीक हो चुके हैं। इसमें 6.72 इंच का एफएचडी+ 120Hz डिस्प्ले और 7,000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी। फोन एंड्रॉयड 16 और स्नैपड्रैगन 6एस जेन 4 चिपसेट के साथ आएगा।
मोटो जी मैक्स में 6.72 इंच का डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा और इसकी एचबीएम ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक होगी। फोन में वॉटर टच 2.0 फीचर भी होगा, जिससे भीगे हाथों से स्क्रीन को टच करना संभव होगा। परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 6एस जेन 4 चिपसेट, एलपीडीडीआर5एक्स रैम और यूएफएस 3.1 स्टोरेज का संयोजन किया गया है।
कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। पावर बैकअप के लिए 7,000mAh की बैटरी होगी, जो एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चलने का दावा करती है। बैटरी को 1,000 रिचार्ज साइकल तक के लिए रेट किया गया है और इसमें स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस, 3.5mm हेडफोन जैक और आईपी64 सुरक्षा भी मिलेगी।


















