Driving in Rain? Here's How to Clear Fog on Car Windows: बारिश में ड्राइविंग करते समय कार के शीशों पर धुंध कैसे साफ करें

बारिश और उमस के मौसम में कार चलाते समय कई लोगों को धुंध जमने की समस्या का सामना करना पड़ता है। जैसे ही एसी ऑन किया जाता है, कार की आगे वाली विंडशील्ड या साइड के
बारिश और उमस के मौसम में कार चलाते समय कई लोगों को धुंध जमने की समस्या का सामना करना पड़ता है। जैसे ही एसी ऑन किया जाता है, कार की आगे वाली विंडशील्ड या साइड के शीशों पर धुंध जम जाती है, जिससे बाहर का रास्ता साफ नहीं दिखता और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। यह समस्या मानसून और सर्दियों में अधिक होती है।
कार के शीशों पर धुंध जमने का मुख्य कारण एसी के ठंडे हवा के साथ बाहर के गर्म और नम मौसम का तापमान का अंतर होता है। जब कार के अंदर ठंडक होती है और बाहर का तापमान गर्म होता है, तब शीशों पर नमी जमने लगती है। इस समस्या का समाधान करने के लिए ज्यादातर नई कारों में डी-फॉगर या डेफ़्रोस्टर का फीचर होता है।
डी-फॉगर ऑन करने पर यह विंडशील्ड और पीछे के शीशे तक गर्म हवा पहुंचाता है, जिससे कुछ ही मिनटों में धुंध साफ हो जाती है। यदि आपकी कार में डी-फॉगर नहीं है, तो एसी का तापमान थोड़ा बढ़ा दें और फ्रेश एयर मोड चालू करें। इससे कार के अंदर और बाहर का तापमान धीरे-धीरे बराबर हो जाएगा और शीशों पर जमी धुंध अपने आप साफ होने लगेगी।
बारिश में ड्राइविंग करते समय कार के सभी शीशे अच्छी तरह साफ कर लें और एसी को बहुत ज्यादा ठंडा न रखें। बीच-बीच में फ्रेश एयर मोड का इस्तेमाल करते रहें। यदि ड्राइविंग के दौरान शीशों पर धुंध जम जाए, तो पहले उसे साफ करें और उसके बाद ही आगे बढ़ें।



















