AI Electric Scooter Launch: देसी कंपनी E3 ने लॉन्च किया AI इलेक्ट्रिक स्कूटर

बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप ई3 इलेक्ट्रिक.एआई (e3 electric.ai) ने हाल ही में अपने नए स्कूटर का अनावरण किया है, जिसे ई3 ट्रिऑन नाम दिया गया है।
बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप ई3 इलेक्ट्रिक.एआई (E3 Electric.Ai) ने हाल ही में अपने नए स्कूटर का अनावरण किया है, जिसे ई3 ट्रिऑन नाम दिया गया है। कंपनी ने इसे एक एक्सेसिबल फैमिली इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के रूप में प्रस्तुत किया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन विभिन्न वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनमें अलग-अलग बैटरी और अन्य विशेषताएँ शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर में एआई आधारित प्रीडेक्टिव फीचर्स होंगे, जो इसे अन्य स्कूटरों से अलग बनाते हैं। इसके अलावा, यह स्कूटर एक मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो इसकी विशेषताओं को और भी बढ़ाता है। आइए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ।
ई3 इलेक्ट्रिक.एआई ट्रिऑन की कीमत 1 लाख रुपये एक्स शोरूम बेंगलुरु से शुरू होती है। यह स्कूटर तीन वेरिएंट्स- सी1, सी1 एक्स और सी2 में उपलब्ध है। ग्राहक इसे छह रंगों में खरीद सकते हैं, जिनमें सोलर रेड, मिस्ट ग्रीन, ग्रेफाइट ग्रे, नोवा ब्लू, टील ब्लू और लूना व्हाइट शामिल हैं। सी1 की कीमत 99,999 रुपये एक्स शोरूम है, जबकि सी1 एक्स की कीमत 1.10 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट सी2 की कीमत 1.20 लाख रुपये एक्स शोरूम है। इन वेरिएंट्स की प्रीबुकिंग बेंगलुरु में शुरू हो चुकी है और कंपनी इस पर 8 साल या 1 लाख किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वारंटी भी ऑफर कर रही है।



















