Tata Motors and Mahindra outperform Tesla and BYD: टाटा मोटर्स और महिंद्रा ने Tesla, BYD को छोड़ा पीछे

एनर्जी एफिशिएंसी के मामले में टाटा मोटर्स ने 100 अंक हासिल किए, जो सभी 22 कंपनियों में सबसे अधिक हैं। महिंद्रा को 89 अंक मिले, जबकि tesla को 79 और byd को 69 अंक
एनर्जी एफिशिएंसी के मामले में टाटा मोटर्स ने 100 अंक हासिल किए, जो सभी 22 कंपनियों में सबसे अधिक हैं। महिंद्रा को 89 अंक मिले, जबकि Tesla को 79 और BYD को 69 अंक प्राप्त हुए।
इसका मतलब है कि बिजली की खपत के मामले में भारतीय कंपनियों के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) काफी बेहतर साबित हुए हैं। कुल रैंकिंग में Tesla पहले स्थान पर रही, उसे 83 अंक मिले। BYD दूसरे स्थान पर रही, जिसके 72 अंक रहे।
टाटा मोटर्स कुल रैंकिंग में 15वें स्थान पर रही और उसे 33 अंक मिले, जबकि महिंद्रा 30 अंक के साथ 17वें स्थान पर रही।



















