








टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी नेक्सन का नया वेरिएंट, नेक्सन कैमो एडिशन, लॉन्च किया है। यह एक लिमिटेड एडिशन है, जो कार के क्रिएटिव और हायर ट्रिम पर आधारित
टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी नेक्सन का नया वेरिएंट, नेक्सन कैमो एडिशन, लॉन्च किया है। यह एक लिमिटेड एडिशन है, जो कार के क्रिएटिव और हायर ट्रिम पर आधारित है। यह वेरिएंट पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों फ्यूल टाइप के साथ उपलब्ध होगा। इस एडिशन में कार के लिए विशेष रंग, कैमो थीम्ड डिटेलिंग, बड़े इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और इंटीग्रेटेड डैशकैम जैसे फीचर्स शामिल हैं। नेक्सन कैमो एडिशन की कीमत 9.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है। ग्राहक इसे विभिन्न एक्सटीरियर्स कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। कैमो एडिशन क्रिएटिव, क्रिएटिव प्लस एस, क्रिएटिव प्लस पीएस, फीयरलेस प्लस पीएस और फीयरलेस प्लस ए पीएस ट्रिम में उपलब्ध होगा। इस एसयूवी का मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी 3 एक्सओ, स्कोडा कायलाक और किआ सिरॉस जैसी कारों से होगा। कैमो एडिशन में दो नए एक्सक्लूसिव एक्सटीरियर कलर- मुन्नार मिस्ट और कूर्ग क्लाउड भी शामिल हैं। इसके अलावा, फ्रंट फेंडर पर कैमो की बैजिंग भी मिलेगी।
नेक्सन कैमो के कैबिन में असली बदलाव देखने को मिलेंगे। इस एडिशन में 12.3 इंच का हरमन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जबकि स्टैंडर्ड वेरिएंट में 10.25 इंच की स्क्रीन होती है। इसके अलावा, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी कैमो एडिशन में उपलब्ध होगा। एसयूवी में 360 डिग्री डैशकैम का फीचर भी शामिल है। इसके साथ ही, कार में स्टैंडर्ड वेरिएंट वाले सभी फीचर्स भी मिलेंगे, जैसे पैनोरोमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, जेबीएल के 9 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो-एपल कारप्ले, वायरलेस चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और ADAS का फीचर।
इस नई नेक्सन कैमो में तीन फ्यूल विकल्प उपलब्ध हैं, जिसमें 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल, 1.5 लीटर का डीजल और 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल-सीएनजी इंजन शामिल है। टर्बो पेट्रोल वेरिएंट में 120 एचपी की पीक पावर और 170 एनएम का टॉर्क मिलेगा। वहीं, डीजल वेरिएंट में 115 एचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क उपलब्ध होगा, जबकि सीएनजी वेरिएंट में 100 एचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क मिलेगा। यह कार 6 स्पीड मैन्युअल, एएमटी और 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध है।
DPL 2026: पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का धमाकेदार प्रदर्शन


Range Rover SV Ultra: मसाज वाली सीट्स, 261Kmph की स्पीड, भारत में लॉन्च हुई खास कार
Record Sales in July: जुलाई में जबरदस्त सेल, टूट गए सभी रिकॉर्ड... दोपहिया मार्केट में मजबूत हो रही Suzuki
EV Sales Surge in Delhi: दिल्ली में EV का सुपरचार्ज! 3 महीने में बिकी करीब 30 हजार इलेक्ट्रिक गाड़ियां
Mahindra Scorpio N Facelift Launch: महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट का हुआ लॉन्च
Fuel Quality Report: क्या खराब है पेट्रोल? इथेनॉल-फ्यूल विवाद पर सामने आया SIAM का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
Electric Vehicles in Noida: नोएडा में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को मिलेगी रफ्तार, बनेंगे 100 नए चार्जिंग स्टेशन
V2V Explained: फ्यूचर में गाड़ियां करेंगी एक-दूसरे से बात... भारत सरकार का बड़ा प्लान
Crisil: FY27 में 7-9% बढ़ेगा संगठित सेकंड हैंड कार बाजार! पहली बार कार खरीदने वाले बनेंगे सबसे बड़े ग्राहक
KIA Sorento: मस्कुलर लुक और ज्यादा माइलेज, भारत आने वाली है SUV, डीलर्स ने शुरू की बुकिंग
Industrial Evolution: जमशेदपुर में टाटा मोटर्स का सफर