Aging Population Presents Job Opportunities: भारत की 2050 तक 20% बुजुर्ग आबादी, 1.1 करोड़ नौकरियों का अवसर

भारत तेजी से बूढ़ी होती आबादी वाले देशों में शामिल हो रहा है। एक नई स्टडी के अनुसार, साल 2050 तक देश की लगभग 20 फीसदी आबादी, यानी हर पांच में से एक व्यक्ति की उ
भारत तेजी से बूढ़ी होती आबादी वाले देशों में शामिल हो रहा है। एक नई स्टडी के अनुसार, साल 2050 तक देश की लगभग 20 फीसदी आबादी, यानी हर पांच में से एक व्यक्ति की उम्र 60 साल या उससे अधिक होगी। इनमें से करीब 70 फीसदी बुजुर्ग ग्रामीण इलाकों में निवास करेंगे। 2001 में एक बुजुर्ग के मुकाबले 8.4 कामकाजी उम्र के लोग थे, लेकिन 2026 तक यह संख्या घटकर औसतन 5.2 रहने का अनुमान है।
इस बदलाव का सीधा असर परिवारों पर पड़ेगा। छोटे परिवार, रोजगार के लिए युवाओं का गांवों से शहरों की ओर जाना और लोगों की बढ़ती उम्र, परिवार की देखभाल व्यवस्था पर दबाव डाल रहे हैं। वर्तमान में, बुजुर्गों की करीब 94 फीसदी देखभाल घरों में ही होती है। महिलाओं औसतन रोज 305 मिनट, यानी करीब 5 घंटे देखभाल के काम में लगाती हैं, जबकि पुरुष केवल 56 मिनट देते हैं।
जलवायु परिवर्तन इस समस्या को और बढ़ा रहा है। इसके समाधान के लिए गांवों में पहले से मौजूद संस्थाओं को एक साथ जोड़कर बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के लिए देखभाल की व्यवस्था तैयार करने की बात की गई है। अनुमान है कि अगर भारत अपनी GDP का 2 फीसदी हिस्सा केयर इकोनॉमी में निवेश करता है, तो लगभग 1.1 करोड़ नई नौकरियां पैदा हो सकती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में रोजगार ग्रामीण महिलाओं को मिल सकते हैं।


















