Data Centers to Transform India: 4.33 Lakh New Jobs and Increased Housing Demand

भारत में डेटा सेंटर का तेजी से विस्तार आने वाले समय में न केवल टेक्नोलॉजी सेक्टर बल्कि रियल एस्टेट क्षेत्र को भी लाभ पहुंचाएगा। डेटा सेंटर के आसपास बनने वाले इं
भारत में डेटा सेंटर का तेजी से विस्तार आने वाले समय में न केवल टेक्नोलॉजी सेक्टर बल्कि रियल एस्टेट क्षेत्र को भी लाभ पहुंचाएगा। डेटा सेंटर के आसपास बनने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर और कारोबार से रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। यह प्रभाव मुख्यतः डेटा सेंटर से 5 से 15 किलोमीटर के दायरे में देखा जा सकेगा। इस क्षेत्र में सड़क, बिजली, इंटरनेट, लॉजिस्टिक्स और अन्य सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है।
इसके साथ ही नए रिहायशी प्रोजेक्ट, टाउनशिप, दुकानें, ऑफिस और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित होने की संभावना है। अनुमान है कि यहां लगभग 5.4 करोड़ वर्ग फुट घरों की मांग हो सकती है। इसके अलावा, कर्नाटक में 2.8 करोड़ वर्ग फुट, आंध्र प्रदेश में 2.3 करोड़ वर्ग फुट और उत्तर प्रदेश में लगभग 2.27 करोड़ वर्ग फुट आवासीय मांग का आकलन किया गया है।
इससे यह स्पष्ट होता है कि देश में डेटा सेंटर के विस्तार की काफी संभावनाएं हैं। AI, क्लाउड कंप्यूटिंग और कंपनियों के तेजी से डिजिटल होने के कारण डेटा सेंटर में निवेश और बढ़ने की संभावना है। आने वाले समय में टियर-2 और टियर-3 शहरों को भी इसका लाभ मिल सकता है। डेटा सेंटर खुद ज्यादा रोजगार नहीं देते, लेकिन इनके आसपास बनने वाला इकोसिस्टम बड़ी संख्या में नौकरियां उत्पन्न कर सकता है।



















