Stock Market Outlook: इस हफ्ते भी जारी रहेगी बाजार में तेजी? ये 5 फैक्टर तय करेंगे चाल!

भारतीय शेयर बाजार ने पिछले हफ्ते उतार-चढ़ाव के बीच सकारात्मक कारोबार के साथ समापन किया। सेंसेक्स में 0.52 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली और यह 78,499.17 के स्तर
भारतीय शेयर बाजार ने पिछले हफ्ते उतार-चढ़ाव के बीच सकारात्मक कारोबार के साथ समापन किया। सेंसेक्स में 0.52 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली और यह 78,499.17 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी ने 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 24,570.65 पर पहुंच गया। अब निवेशकों की निगाहें इस हफ्ते के कारोबार पर टिकी हुई हैं। बाजार की दिशा इस सप्ताह कई घरेलू और वैश्विक कारकों से तय हो सकती है।
मार्केट विशेषज्ञों के अनुसार, मध्य पूर्व की स्थिति और अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कंपनियों के मजबूत परिणाम और घरेलू निवेशकों की खरीदारी से बाजार को समर्थन मिल रहा है, लेकिन तनाव अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है।
इस हफ्ते कई बड़ी कंपनियां अप्रैल-जून तिमाही यानी Q1 FY27 के नतीजे जारी करेंगी, जिनमें टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, अपोलो हॉस्पिटल्स, HAL, भारत फोर्ज और ग्रासिम इंडस्ट्रीज शामिल हैं। निवेशक इन कंपनियों के मुनाफे, बिक्री और भविष्य के कारोबार के अनुमानों पर ध्यान देंगे। बेहतर नतीजे बाजार में तेजी को बढ़ावा दे सकते हैं।
12 अगस्त को जुलाई 2026 की खुदरा महंगाई यानी CPI के आंकड़े जारी होंगे। इसके अलावा थोक महंगाई और विदेशी मुद्रा भंडार से संबंधित आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। महंगाई के आंकड़े महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इनका असर रिजर्व बैंक की ब्याज दरों से जुड़ी नीतियों पर पड़ सकता है।



















