Cyber Attack Reshapes Job Market: AI, Cloud, and Security Experts in High Demand

साइबर अटैक की बढ़ती जटिलताओं ने कंपनियों को साइबर सिक्योरिटी में तेजी से हायरिंग करने के लिए मजबूर कर दिया है। अब कंपनियां सामान्य साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स
साइबर अटैक की बढ़ती जटिलताओं ने कंपनियों को साइबर सिक्योरिटी में तेजी से हायरिंग करने के लिए मजबूर कर दिया है। अब कंपनियां सामान्य साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स के साथ-साथ एआई सिक्योरिटी, क्लाउड सिक्योरिटी और थ्रेट इंटेलिजेंस जैसे विशेष कौशल वाले लोगों की तलाश कर रही हैं। पिछले एक साल में साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी हायरिंग औसतन 15-20 फीसदी बढ़ी है। कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ रोजमर्रा के कामों के लिए एआई और ऑटोमेशन का उपयोग भी बढ़ा रही हैं।
कंपनियां बढ़ते साइबर खतरों का सामना करने के लिए अपनी साइबर सिक्योरिटी टीम को मजबूत कर रही हैं। एक्सफेनो के आंकड़ों के अनुसार, एक्सेंचर, ईवाई, टीसीएस, पीडब्ल्यूसी इंडिया, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, डेलॉयट, एनटीटी डेटा, जेपी मॉर्गनचेज, वॉलमार्ट ग्लोबल टेक इंडिया और विप्रो जैसी कंपनियां साइबर सिक्योरिटी से जुड़े प्रोफेशनल्स की हायरिंग कर रही हैं। केयरनेट के अनुसार, पिछले एक साल में साइबर सिक्योरिटी हायरिंग की दर 15-20 फीसदी बढ़ी है। कंपनियों का ध्यान अब ज्यादा लोगों को रखने के बजाय सही और विशेष कौशल वाले प्रोफेशनल्स पर केंद्रित है।


















