Incentives for Noida Electronics Unit: नोएडा की इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट इकाई को मिलेगा प्रोत्साहन, कैबिनेट ने परियोजना की समय सीमा बढ़ाने को दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश सरकार ने निवेशकों का विश्वास बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नोएडा स्थित आइक्यो साल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण
उत्तर प्रदेश सरकार ने निवेशकों का विश्वास बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नोएडा स्थित आइक्यो साल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण परियोजना को राहत देने का प्रस्ताव कैबिनेट द्वारा स्वीकृत किया गया है। इस निर्णय के तहत कंपनी को वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने की निर्धारित समय सीमा में रियायत दी गई है, जिससे वह इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण नीति-2017 के तहत मिलने वाले प्रोत्साहनों का लाभ उठा सकेगी। यह कदम राज्य सरकार की ओर से निवेशकों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे प्रदेश में उद्योगों के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
कंपनी ने नोएडा के सेक्टर-156, फेज-2 में भूखंड संख्या-10 पर एलईडी लाइटिंग और इलेक्ट्रानिक कंपोनेंट्स के उत्पादन के लिए एक विनिर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव रखा था। इस परियोजना के लिए नीति कार्यान्वयन इकाई से मंजूरी मिलने के बाद, कंपनी को 18 मार्च 2021 को लेटर ऑफ कंफर्ट जारी किया गया था। इसके अनुसार, कंपनी को 31 मार्च 2023 तक अपने वाणिज्यिक परिचालन की शुरुआत करनी थी, लेकिन समय सीमा के भीतर उत्पादन शुरू नहीं हो सका। कंपनी ने समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया, और अंततः 15 अप्रैल 2023 से वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर दिया, जो कि नीति की वैधता अवधि समाप्त होने के बाद था।



















