Investment Opportunity in UP: 1,100 करोड़ के निवेश का मौका, 18 शहरों में बनेंगे आधुनिक प्रीमियम बस स्टेशन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने परिवहन ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने पीपीपी मॉडल के तहत प्रदेश
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने परिवहन ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने पीपीपी मॉडल के तहत प्रदेश के 18 शहरों में आधुनिक प्रीमियम बस स्टेशनों और वाणिज्यिक परिसरों के विकास के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इस पहल के माध्यम से निवेशकों को न केवल परिवहन अवसंरचना में बल्कि रिटेल, होटल, फूड कोर्ट, ऑफिस स्पेस, मल्टीप्लेक्स और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में निवेश का अवसर मिलेगा। इन परियोजनाओं में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की संभावनाएं हैं, जिससे प्रदेश के आर्थिक विकास में तेजी आएगी। प्रस्तावित बस स्टेशन आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस होंगे और इन्हें शहरों के प्रमुख एवं व्यावसायिक स्थानों पर विकसित करने की योजना है। इससे बस यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और संबंधित शहरों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
यूपीएसआरटीसी के अनुसार, इन परियोजनाओं की प्रमुख विशेषताओं में 90 वर्ष तक की कंसेशन अवधि शामिल है। यह निवेशकों के लिए दीर्घकालिक एवं स्थिर व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। इन बस स्टेशनों में रिटेल, होटल, फूड कोर्ट, ऑफिस स्पेस और मल्टीप्लेक्स जैसी गतिविधियों के लिए वाणिज्यिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इस तरह, बस स्टेशन केवल आवागमन के केंद्र नहीं रहेंगे, बल्कि आधुनिक ट्रांजिट-कमर्शियल हब के रूप में विकसित होंगे। इससे न केवल यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।



















