Plan to connect 400 million to NPS in 5 years: 5 साल में 40 करोड़ लोगों को NPS से जोड़ने का प्लान

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) को लेकर एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत 40 करोड़ लोगों को एनप
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) को लेकर एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत 40 करोड़ लोगों को एनपीएस से जोड़ने की योजना बनाई गई है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए डिजिटल ऑनबोर्डिंग, म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर और नए पेंशन फंड का सहारा लिया जाएगा।
पीएफआरडीए का जोर एनपीएस को सरकारी और वेतनभोगी वर्ग के पारंपरिक दायरे से बाहर निकालकर निजी क्षेत्र के कर्मचारियों, स्वरोजगार करने वालों और अन्य गैर-सरकारी लोगों तक पहुंचाने पर है। इसके लिए बीएसई टेक्नोलॉजीज द्वारा विकसित स्टार एनपीएस प्लेटफॉर्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
स्टार एनपीएस प्लेटफॉर्म प्वाइंट्स ऑफ प्रेजेंस और उनसे जुड़े पेंशन एजेंटों के माध्यम से तकनीक आधारित ऑनबोर्डिंग में सहायता करेगा। इसके साथ ही, म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर को पेंशन एजेंट के रूप में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, पीएफआरडीए ने चार नए पेंशन फंड को मंजूरी दी है, जिससे एनपीएस के तहत पेंशन फंड की कुल संख्या 14 हो गई है। यह कदम एनपीएस को अधिक आकर्षक बनाने की दिशा में उठाया गया है।



















