Property Boom in India: प्रॉपर्टी और किराए में डबल मुनाफा दे रहे हैं ये 5 शहर

भारत के आवासीय प्रॉपर्टी बाजार में इस समय एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहा है। आमतौर पर जब प्रॉपर्टी के दाम बढ़ते हैं, तो उससे मिलने वाला किराया उस अनुपात म
भारत के आवासीय प्रॉपर्टी बाजार में इस समय एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहा है। आमतौर पर जब प्रॉपर्टी के दाम बढ़ते हैं, तो उससे मिलने वाला किराया उस अनुपात में नहीं बढ़ता, जिससे रेंटल यील्ड घटने लगता है। लेकिन इस बार देश के प्रमुख शहरों ने इस पुराने ढर्रे को तोड़ दिया है। एनारॉक रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2019 से 2026 की दूसरी तिमाही के दौरान भारत के 11 बड़े शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतें और उनसे मिलने वाला किराया दोनों एक साथ तेजी से बढ़े हैं। इस बदलाव ने घरों को निवेशकों के लिए एक ऐसा माध्यम बना दिया है, जहां प्रॉपर्टी की वैल्यू भी बढ़ रही है और हर महीने मिलने वाली किराए की आमदनी भी मजबूत हो रही है।
प्रॉपर्टी के दामों में उछाल के मामले में दिल्ली-एनसीआर के शहरों ने पूरे देश में बाजी मारी है। इस सूची में नोएडा सबसे ऊपर रहा, जहां 2019 में 4,795 प्रति वर्ग फुट मिलने वाला मकान 2026 में बढ़कर 10,780 प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गया, यानी कीमतों में कुल 125% की भारी वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही यहां रेंटल यील्ड भी 3.2% से बढ़कर 3.9% हो गई। गुरुग्राम भी पीछे नहीं रहा, जहां औसत कीमतें 117% बढ़कर 6,150 से 13,350 प्रति वर्ग फुट पहुंच गईं और यहां रेंटल यील्ड 3.5% से सुधरकर 4.3% दर्ज की गई। दक्षिण भारत के शहरों ने भी किराए की कमाई में सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की है। बेंगलुरु और हैदराबाद ने इस अवधि में शानदार प्रदर्शन किया है, जहां बेंगलुरु में प्रॉपर्टी के दाम 90% बढ़कर 4,975 से 9,450 प्रति वर्ग फुट हो गए।



















