Startup Recognition: राष्ट्रपति भवन में बिहार की 'बीरो पावर' की उपस्थिति

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार सरकार से जुड़े अग्रणी एग्रीटेक स्टार्टअप बीरो पावर प्राइवेट लिमिटेड का चयन राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र, नई दिल्ली में 15 अगस्त
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार सरकार से जुड़े अग्रणी एग्रीटेक स्टार्टअप बीरो पावर प्राइवेट लिमिटेड का चयन राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र, नई दिल्ली में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस 'एट होम' समारोह के लिए देश के शीर्ष पांच स्टार्टअप्स में किया गया है। यह समारोह राष्ट्रपति द्वारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें बीरो पावर की सह-संस्थापक माया रामसमुझ वर्मा कंपनी का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर को कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि यह उनके नवाचार, सामाजिक प्रभाव और कृषि क्षेत्र में योगदान की राष्ट्रीय पहचान को दर्शाता है।
राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी आधिकारिक आमंत्रण पत्र गुरुवार को भारतीय डाक विभाग के माध्यम से माया रामसमुझ वर्मा के पटना स्थित आवास पर पहुंचाया गया। इस पत्र को कंकड़बाग उप-मंडल के डाक निरीक्षक विमल दीप कुमार ने अपनी टीम के साथ सौंपते हुए कंपनी को बधाई दी। बीरो पावर, SABAGRIs और बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के सहयोग से किसानों के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों का विकास कर रहा है। कंपनी का विनिर्माण संयंत्र पटना जिले के बिहटा स्थित सिकंदरपुर में स्थित है।



















