Real Estate Market Trends: दिल्ली-एनसीआर में घरों की बिक्री में कमी, खरीदारों का बढ़ा सतर्कता

भारत का रियल एस्टेट बाजार 2026 में भी मजबूती के साथ आगे बढ़ता नजर आ रहा है। घरों की ऊंची कीमतों और महंगे होम लोन के बावजूद खरीदारों की दिलचस्पी बनी हुई है। खासक
भारत का रियल एस्टेट बाजार 2026 में भी मजबूती के साथ आगे बढ़ता नजर आ रहा है। घरों की ऊंची कीमतों और महंगे होम लोन के बावजूद खरीदारों की दिलचस्पी बनी हुई है। खासकर प्रीमियम और लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट की मजबूत मांग ने बाजार को सहारा दिया है। हालांकि, देशभर में तेजी की इस तस्वीर के बीच दिल्ली-एनसीआर का प्रदर्शन बाकी बड़े शहरों की तुलना में कमजोर नजर आया है। ब्रोकरेज फर्म नुवामा की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की पहली छमाही में देशभर में घरों की बिक्री वैल्यू में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, कुछ शहरों ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि दिल्ली-एनसीआर में बिक्री और नई लॉन्चिंग दोनों में कमजोरी दिखाई दी।
नुवामा की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की पहली छमाही (जनवरी-जून 2026) में देशभर में घरों की बिक्री वैल्यू में 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में ये इजाफा 9 फीसदी रहा। जून 2026 के आंकड़े भी बाजार में मजबूती का संकेत देते हैं। जून में बिक्री वैल्यू सालाना आधार पर 5 फीसदी और मई के मुकाबले 6 फीसदी बढ़ी। इससे साफ है कि निवेशकों और घर खरीदारों की दिलचस्पी अभी भी रियल एस्टेट सेक्टर में बनी हुई है।



















