Investment Scam in Stock Market: सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी ने गंवाए 2.23 करोड़ रुपये

नोएडा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी को शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने ठगी का शिकार बना लिया। इस अधिकारी
नोएडा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी को शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने ठगी का शिकार बना लिया। इस अधिकारी ने ठगों को विशेषज्ञ मानते हुए एक महीने में 2.23 करोड़ रुपये निवेश कर दिए, लेकिन जब उन्हें मुनाफे में से एक भी पैसा नहीं मिला, तब उन्हें एहसास हुआ कि वे ठगों के जाल में फंस चुके हैं। इस मामले की शिकायत उन्होंने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई है, और पुलिस अब ठगों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी हुई है।
यह घटना नोएडा सेक्टर 21 के निवासी सुनील की है, जो एक सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी हैं और शेयर बाजार में रुचि रखते हैं। 10 जून को उन्हें वाट्सएप पर अपस्टाक्स सिक्योरिटीज से ट्रेडिंग खाता खोलने का फार्म प्राप्त हुआ। सुनील ने ठगों को साइबर एक्सपर्ट समझकर उनसे बातचीत शुरू की। ठगों ने उन्हें अपर सर्किट शेयर खरीदने और पांच प्रतिशत मुनाफा पर बेचने का सुझाव दिया, साथ ही आइपीओ में निवेश करने पर तीन गुना मुनाफा कमाने का भी आश्वासन दिया। ठगों ने उन्हें यूपी आएक्सप्रो ट्रेडिंग एप इंस्टॉल करने के लिए कहा और आधार और पैन कार्ड की कॉपी भी ले ली।



















