Shocking Incident in Tehri: बेटे ने मां की हत्या कर फरार हुआ

जागरण संवाददाता, नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लाक की ग्राम पंचायत कोटी खास में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी म
जागरण संवाददाता, नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लाक की ग्राम पंचायत कोटी खास में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, बेटे ने अपनी मां डुग्गा देवी (गुड्डी) के सिर पर प्रहार कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी एक महीने पहले इंदौर से नौकरी छोड़कर अपने गांव वापस आया था और कई दिनों तक घर से गायब रहकर जंगलों में भटकता रहता था।
53 वर्षीय डुग्गा देवी अपने घर में अकेली रहती थीं। बुधवार सुबह जब वह काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकलीं, तो ग्रामीणों को संदेह हुआ। ग्रामीणों ने जब घर में जाकर देखा, तो वह अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। डुग्गा देवी के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनकी हत्या की गई है। ग्रामीणों ने बेटे अजय सिंह सजवाण पर हत्या का शक जाहिर किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मृतका के भतीजे कृष्ण सजवान की तहरीर पर अजय सिंह सजवाण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


















