Hostel Facility in Saharsa: सहरसा के रमेश झा कॉलेज में छात्राओं को मिलेगी हॉस्टल की सुविधा

सहरसा के रमेश झा महिला महाविद्यालय में अब छात्राओं के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध होगी। कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं से हॉस्टल में रहने के लिए आवेदन लेना शुरू कर द
सहरसा के रमेश झा महिला महाविद्यालय में अब छात्राओं के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध होगी। कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं से हॉस्टल में रहने के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है। यह कॉलेज कोसी प्रमंडल का एकमात्र महिला महाविद्यालय है, जहां स्नातक से स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई विभिन्न विषयों में होती है। इस कॉलेज में बीएड पाठ्यक्रम भी संचालित है। पिछले तीन वर्षों से छात्रावास बंद पड़ा था, लेकिन हाल ही में कॉलेज प्रबंधन ने 29 लाख की लागत से छात्रावास का सौंदर्यीकरण कर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। हॉस्टल में 80 छात्राओं के लिए बेड की व्यवस्था की गई है, जिसके आधार पर प्रबंधन ने आवेदन लेना शुरू किया है।
छात्रावास के बंद रहने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती थीं। लेकिन अब छात्रावास के चालू होने से यह समस्या समाप्त हो जाएगी। छात्राओं को अब उच्च शिक्षा के लिए कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। पिछले वर्ष अक्टूबर में हॉस्टल जर्जर होने के कारण बंद कर दिया गया था। इसके बाद कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डा. उषा सिन्हा की पहल से 29 लाख की लागत से छात्रावास का सौंदर्यीकरण और अन्य कार्य कराए गए। अब छात्राओं को रहने की सुविधा मिलने लगी है।



















