Success of CU Bihar Students: 60 से अधिक छात्र बने असिस्टेंट प्रोफेसर

बिहार के महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन के लिए हाल ही में आयोजित साक्षात्कार में केंद्रीय विश्वविद्यालय, दक्षिण बिहार (सीयूएसबी) के 60 से अधिक
बिहार के महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन के लिए हाल ही में आयोजित साक्षात्कार में केंद्रीय विश्वविद्यालय, दक्षिण बिहार (सीयूएसबी) के 60 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। यह चयन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी), पटना द्वारा नवस्थापित 211 डिग्री महाविद्यालयों के लिए संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के पद पर किया गया। सीयूएसबी के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने इस चयन प्रक्रिया में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस सफलता से छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।
सीयूएसबी के ऐतिहासिक अध्ययन एवं पुरातत्व विभाग के दस छात्रों का चयन इस प्रक्रिया में हुआ है। इनमें पीएचडी शोध छात्र शुभेन्दु, दिव्या कुमारी, अमृत राज, विश्वरंजन, अनीषा कौर के साथ पूर्ववर्ती छात्र अंकिता शिल्पी, कर्निका कनक, मणिकांत, कीर्तिमा सिंह और रिया सिंह शामिल हैं। इसके अलावा, राजनीतिक अध्ययन विभाग के 12 विद्यार्थियों ने भी सहायक प्राध्यापक पद के लिए क्वालीफाई किया है। इनमें हेमन्त दुबे, रामकृष्ण त्रिपाठी, रवि रंजन, मनोज कुमार, कौशिकी परिहार, अरहम अब्दाल, वर्षा भारद्वाज, शिवम कुमार, सारिका सिंह, गिरिधर कुमार, रिंकी और रेशम राज का नाम शामिल है।



















