Student Health Crisis in Jharkhand Protest: झारखंड में छात्र आंदोलन के 14वें दिन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र की तबीयत बिगड़ी
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के 14वें दिन भूख हड़ताल पर बैठे एक छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस घटना के बाद छात
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के 14वें दिन भूख हड़ताल पर बैठे एक छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस घटना के बाद छात्र को रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आंदोलन का यह चरण 25 जुलाई से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी-जेएसएससी सुधार मंच के बैनर तले चल रहा है, जिसे हाल के वर्षों में झारखंड का सबसे बड़ा छात्र आंदोलन माना जा रहा है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, जेएसएससी सीजीएल, जेएसएससी जेई, और पीजीटी सहित कई भर्ती परीक्षाओं में गंभीर गड़बड़ियाँ हुई हैं। इसी के विरोध में छह छात्र लगातार आमरण अनशन पर बैठे हैं।
भूख हड़ताल पर बैठे छात्र की तबीयत शुक्रवार को खराब होने पर उसे तुरंत जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। हालाँकि, बाकी छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और उनका कहना है कि जब तक सरकार ठोस फैसला नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलनकारी छात्रों ने सरकार के सामने कई प्रमुख मांगें रखी हैं, जिनमें 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करना, जेएसएससी सीजीएल, जेएसएससी जेई और पीजीटी सहित 2019 के बाद हुई सभी विवादित परीक्षाओं को रद्द करना, और पूरे मामले की सीबीआई जाँच कराना शामिल है।



















