Uber ride turns into BMW experience: आशीष जैन की कहानी ने राइडर को दिया नया प्रेरणा

मुंबई में देर रात कैब या ऑटो मिलना एक चुनौती हो सकता है, लेकिन आशीष जैन नामक बिजनेसमैन के साथ जो हुआ, वह अद्वितीय था। ऑफिस से निकलते वक्त जब उन्होंने लंबी मशक्क
मुंबई में देर रात कैब या ऑटो मिलना एक चुनौती हो सकता है, लेकिन आशीष जैन नामक बिजनेसमैन के साथ जो हुआ, वह अद्वितीय था। ऑफिस से निकलते वक्त जब उन्होंने लंबी मशक्कत के बाद राइड बुक की, तो उन्हें लेने एक शानदार BMW बाइक आई।
जब जैन ने बाइक पर उबर राइडर को देखा, तो उन्होंने उत्सुकता से पूछा, 'भाई, आप उबर क्यों चला रहे हैं?' राइडर ने बताया कि यह उसकी पहली उबर राइड है और उसका उद्देश्य पैसे कमाना नहीं, बल्कि नए लोगों से मिलना और जीवन के नए अनुभव हासिल करना है।
बातचीत के दौरान यह भी पता चला कि राइडर एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है, जिसने पढ़ाई के दौरान कई बिजनेस ट्राय किए हैं। कुछ में लाभ हुआ, कुछ में नुकसान, लेकिन हर अनुभव ने उसे मजबूत बनाया। वह अब अपनी मास्टर डिग्री की तैयारी कर रहा है।
जब जैन ने बाइक के बारे में पूछा, तो राइडर ने मुस्कुराते हुए बताया कि यह BMW उसने अपने बिजनेस से कमाए पैसों और माता-पिता के सहयोग से खरीदी है। राइड खत्म होने के बाद राइडर ने कहा कि उसे लोगों के साथ काम करना और इवेंट्स मैनेज करना पसंद है। जैन ने लिखा कि कभी-कभी प्रेरणा किसी बड़े सीईओ से नहीं, बल्कि एक अजनबी से मिलती है।

















